Posts

Showing posts from February, 2021

जीवन की पाठशाला 📝-2

📒जीवन की पाठशाला 📝 समय चक्र ने मुझे सिखाया की संकट के समय /दुःख की घडी में /परेशानी में /समय चक्र के विपरीत होने पर जो सीख मिलती है वो सीख दुनिया की किसी पाठशाला या विश्वविधालय में नहीं मिल सकती ........., समय चक्र के रंगों ने मुझे सिखाया की अपने सतगुरु /इष्ट पर इतना भरोसा रखना चाहिए की आप उनके हर फैसले के आगे गूंगे -अंधे और बहरे हो जाओ ,क्यूंकि मुझे समझ आ गया की होगा वही जो वो चाहते हैं ,इसलिए अपनी चिंता  स्वयं नहीं उन्हें करने दीजिये -हम वो सोचेंगे और करेंगे जो आज के लिए अच्छा है और वो सोचेंगे जो हमारे कल के लिए बेहतर होगा आज के साथ ....., समय चक्र ने मुझे सिखाया की इज्जत क्या होती है ये उस शख्स से पूछा चाहिए की जिसे समय ने -अपनों ने -अपनों के भेस में कुछ परायों ने राजा से रंक बना दिया हो क्यूंकि ये शख्स बता सकता है कल तक जो इज्जत थी वो तेरी नहीं तेरे पैसे -रुतबे -ओहदे -घर -गाडी की थी और आज जो इज्जत मिल रही है वो आइना है ........., आखिर में एक ही चीज समझ आई की समय के विपरीत होने पर कल तक गली -मोहल्ले -शहर में दहाड़ने वाला शेर भी दूर कहीं पिंजरे में क़ैद होकर रह जाता है -नजर नहीं ...

जीवन की पाठशाला-1

 📒जीवन की पाठशाला 📝 समय चक्र ने मुझे सिखाया की किसी चीज की चाह रखने मात्र से कुछ नहीं होता -उसकी भूख होना जरुरी है ......, समय चक्र के रंगों ने मुझे सिखाया की कई बार बहुत सारे विचार -बातें हमें आगे बढ़ने नहीं देतीं और वो केवल हमारे दिमाग में होती हैं कूड़े कचरे की तरह जो अवरोध उत्पन्न करती हैं ....., समय चक्र ने मुझे सिखाया की जिंदगी में धुप का -बारिश का बड़ा महत्व है क्यूंकि छांव या छत मिलते ही हमारे कदम रुक जाते हैं ..नहीं तो हम सामान्य से तेज गति से चलते हैं ....,. आखिर में एक ही चीज समझ आई की लोग यहाँ देखना पसंद करते हैं सुनना नहीं ,बोलता तो हर कोई है पर करके दिखता कोई कोई ही है .......!      बाकी कल ...... सुरक्षित रहिये -सावधान रहिये -दो गज की दूरी रखिये -मास्क पहनिए  और खुश रहिये ! 🙏  🌹